कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जंगल महल के इल

भाजपा तिकड़म कर बंगाल पर कब्जा करना चाहती है, चुनाव आयोग मददगार : CM ममता बनर्जी

भाजपा तिकड़म कर बंगाल पर कब्जा करना चाहती है, चुनाव आयोग मददगार : CM ममता बनर्जी

कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जंगल महल के इलाके के तहत पश्चिमी मेदिनीपुर जिले के केश्याड़ी और झाड़ग्राम में चुनावी सभा में भाजपा नेताओं को अत्याचारी बताते हुए भाजपा और चुनाव आयोग पर एकसाथ बरसीं। उन्होंने भाजपा नेताओं पर वोट के लिए समाज को बांटने व संविधान व जनविरोधी काम करने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा तिकड़म कर बंगाल पर कब्जा करना चाहती है। चुनाव आयोग उसकी मददगार है। 

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा नेता बंगाल परप कब्जा करने के लिए बड़ी संख्या में वैध वोटरों को नामों को कटवाया। उनके चुनाव क्षेत्र भवानीपुर में 51 हजार से अधिक वोटरो के नाम कटवा दिया है। भाजपा वोटरों का नाम कटवा कर और केंद्रीय एजेंसियों को बल पर चुनाव कराने की साजिश रच रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया कि भाजपा लाख तिकड़म और साजिश कर लें, उनक ही सरकार बनेगी। बंगाल भाजपा की साजिश को समझ रहा है। बंगाल में एसआईआर के नाम पर काफी संख्या में वैध वोटरों को हटाया गया है।

वे वैध वोटरों के अधिकार के लिए संघर्ष करती रहीं हैं और करती रहेंगी। भाजपा और चुनाव आयोग दोनों बंगाल विरोधी हैं। एसआईआर के दौरान ढाई सौ लोगों की मौत हो गई। बंगाल चुनाव में भाजपा से इन मौतो का बदला जरूर लेगा।  मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा नेता झूठ वादा कर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहे है। उन्होंने कहा कि बिहार में महिलाओं को चुनाव के पहले 10-10 हजार रुपए दिए गए और चुनाव के बाद उनके घरों पर बुलडोजर चला दिए गए। भाजपा नेताओं को यह असली चेहरा है।

उन्होंने लोगों को यह बता कर सावधान रहने के लिए कहा कि उनके लोग बैंक एकाउंट लेंगे और उसमे रुपए डालेंगे और बाज मे सब सारा रकम गायब कर देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने महिलाओं, युवकों, किसानों, मछुआरों समेत सभी वर्ग के लोगों को लिए जितनी योजनाएं चल रही हैं, भाजपा उसे बंद कर देगी। उन्होंने नोटबंदी समेत कई मौकों को याद दिलाया और कहा कि भाजपा लोगों को लाइन में खड़ा करा कर परेशान करने वाली पार्टी है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/modi-slams-tmcs-syndicate-raj-in-bengal-vows-tribal-upliftment/156606