सीएम ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि अगर रोहिंग्य

'रोहिंग्या कहां से आ रहे हैं? केंद्र बॉर्डर का प्रबंधन करता है तो..', SIR विरोधी रैली में बोलीं CM ममता बनर्जी

'रोहिंग्या कहां से आ रहे हैं? केंद्र बॉर्डर का प्रबंधन करता है तो..', SIR विरोधी रैली में बोलीं CM ममता बनर्जी

West bengal : सीएम ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि अगर रोहिंग्या घुसते हैं तो वे कहां से घुस रहे हैं? बॉर्डर का प्रबंधन कौन करता है? केंद्र बॉर्डर का प्रबंधन करता है. CISF एयरपोर्ट की देखभाल करता है. वे नॉर्थ 24 परगना के बनगांव में SIR विरोधी रैली को संबोधित कर रही थीं.

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कस्टम विभाग भी देखती है. नेपाल बॉर्डर की देखभाल कौन करता है. हमने ये (घुसपैठ) कैसे करा दिया? बंगाल पर कब्जा करने की कोशिश में बीजेपी अगले चुनाव में गुजरात में हार जाएगी. एसआईआर मिजोरम, मणिपुर, असम में नहीं हो रहा है. यह बंगाल में हो रहा है, क्योंकि बंगाल को हड़पना है. अंग्रेज बंगाल पर कब्जा नहीं कर सके.

बिहार चुनाव का नतीजा एसआईआर का परिणाम

सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि मैं बांग्लादेश को एक देश के रूप में प्यार करती हूं, क्योंकि हमारी भाषा एक ही है. मैं बीरभूम में पैदा हुई, वरना मुझे भी बांग्लादेशी कहा जाता. सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि बिहार चुनाव का नतीजा एसआईआर का परिणाम है, विपक्ष वहां बीजेपी की चाल को भांप नहीं सका. यदि एसआईआर दो-तीन वर्षों में किया जाए तो हम इस प्रक्रिया को हरसंभव संसाधन के साथ समर्थन देंगे.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-said-that-the-mughals-had-crossed-all-limits-of-cruelty/98784

PM Modi in Haryana : पीएम मोदी ने मंगलवार को कहा कि कुरुक्षेत्र की इसी धरती पर खड़े होकर भगवान श्री कृष्ण ने सत्य और न्याय की रक्षा को सबसे बड़ा धर्म बताया था. कुरुक्षेत्र की यह पवित्र भूमि सिख परंपरा का एक महत्वपूर्ण केंद्र है. सिख परंपरा के लगभग सभी गुरु अपनी पावन यात्रा के दौरान यहां आए थे. पीएम मोदी ने कुरुक्षेत्र में गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस कार्यक्रम में भाग लिया.