पश्चिम बंगाल को समाप्त करने की हो रही है साजिश : CM ममता बनर्जी
कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र में दो शैतान हैं। वे पश्चिम बंगाल को ही समाप्त करने की साजिश कर रहे हैं। वे पश्चिम बंगाल पर तरह-तरह से जुल्म ढा रहे हैं। वे दो शैतान कौन है, यह बोलने की जरूरत नहीं। पश्चिम बंगाल के लोग समझ रहे हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बर्दवान जिले के रानीगंज और पुरूलिया जिले के रघुनाथपुर में चुनावी सभा की। उन्होंने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग की एकसाथ आलोचना की।
उन्होंने भाजपा को “बोलडोजर पार्टी” बताया और कहा कि वह लोकतंत्र और संविधान विरोधी है। वह लोकतंत्र और संविधान को तहस-नहस कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव आयोग के मार्फत यहां के 60-70 अधिकारियों का तबादला करवाया और अनेक अधिकारियों तमिलनाडु और केरल भिजवाया। उसने ऐसा इसलिए किया कि उस चुनाव को प्रभावित करने के लिए बाहर से रुपए और लोग ला सके। भाजपा धन और बाहर के लोगों के बल पर चुनाव जितना चाहती है। उन्होंने भाजपा पर झूठ बोलने और लूट करने का आरोप लगाया और कहा कि वह देश बेंच रही है। मुख्यमंत्री ने कहा की भाजपा को वोट देना पाप है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कगा कि चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल में भाजपा के लिए तमाम सहूलियत के लिए उसके चाहने के अनुसार अधिकारियों को हटाया जा रहा है। वैध वोटरों के नाम काटे जा रहे है। भाजपा नेताओं ने एक करोड़ वोटरों का नाम काटे जाने की बात क रहे थे और चुनाव आयोग ने उतना वोटरों का नाम काट दिया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी सरकार के किए गए विकास कार्यों को एक एक कर गिनाया ही, और ज्यादा विकास और कल्याण के
कार्यों के लिए नए वायदे किए। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से पश्चिम बंगाल की उपेक्षा और हकमारी का जिक्र किया और केंद्र सरकार पर बेरोजगारी-मंहगाई बढ़ाने का आरोप लगाते हुई यह चुनौती दी कि कोई भी भाजपा साशित राज्य पश्चिम बंगाल में हुए विकास कार्य की तुलना कर देख लें।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/ex-pm-kp-sharma-oli-arrested-over-gen-z-protest-crackdown/152553