Mamata Banerjee : पत्र में पश्चिम बंगाल की सीएम मम

CM ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखा पत्र, कहा - 'निजी आवासीय परिसरों में..'

CM ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखा पत्र, कहा - 'निजी आवासीय परिसरों में..'

Mamata Banerjee : पत्र में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने सोमवार को लिखा, मैं आपको दो परेशान करने वाले घटनाक्रमों के बारे में लिखने के लिए बाध्य हूं, जो मेरे संज्ञान में लाए गए हैं. सीएम ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखा है. 

जिला चुनाव अधिकारियों (डीईओ) को निर्देश दिया गया है कि..

सीएम ममता बनर्जी ने लिखा, हाल ही में यह बात सामने आई है कि पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने जिला चुनाव अधिकारियों (डीईओ) को निर्देश दिया है कि वे SIR से संबंधित या अन्य ‘चुनाव संबंधी डेटा कार्यों’ के लिए संविदा डेटा एंट्री ऑपरेटरों और बांग्ला सहायता केंद्र (बीएसके) के कर्मचारियों को नियुक्त न करें. 

उन्होंने लिखा कि इसके साथ ही सीईओ कार्यालय ने एक वर्ष की अवधि के लिए 1,000 डेटा एंट्री ऑपरेटरों और 50 सॉफ्टवेयर डेवलपर्स की नियुक्ति हेतु एक प्रस्ताव के लिए अनुरोध (आरएफपी) जारी किया है. मेरे ध्यान में यह बात भी लाई गई है कि चुनाव आयोग निजी आवासीय परिसरों में मतदान केंद्र स्थापित करने पर विचार कर रहा है और जिला निर्वाचन अधिकारियों से सिफारिशें देने को कहा गया है.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/rajnath-singh-said-in-haryana-that-only-the-knowledge-of-the-gita-can-provide/98635

Rajnath Singh : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि गीता का ज्ञान ही समाधान दे सकता है. मनुष्य का व्यवहार उसके विचारों से बनता है और विचारों का शुद्धीकरण केवल भक्ति और योग्य से होता है. वे कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव को संबोधित कर रहे थे.