पश्चिम बंगाल में परिवर्तन यात्रा के दौरान नायब सिंह का ममता सरकार पर हमला
कोलकाता। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा में किसानों की समस्याओं के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया और इस विधानसभा चुनाव में उन्हें परास्त कर सबक सिखाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में सत्ता में रहेंगी, किसानों की समस्या बढ़ेगी। किसान अपना हित चाहते हैं तो ममता बनर्जी को सत्ता से बाहर करें।

केंद्रीय योजनाओं के लाभ से वंचित बंगाल के किसान
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल के किसान मेहनती हैं। लेकिन उन्हें इसका लाभ नहीं मिलता। वे विभिन्न समस्याओं में उलझे हुए हैं। उन्होंने किसानों के हित की केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओ का जिक्र किया और कहा कि इस राज्य में उन योजनाओं का किसानों को फायदा नहीं हो रहा है। ममता बनर्जी की सरकार उन योजनाओं को लागू ही नहीं होने दे रही है। पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने पर केंद्र सरकार की सभी योजनाएं चालू होगीं। डबल इंजन की सरकार के ही इस राज्य का विकास होगा।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/iran-envoy-talks-to-india-and-russia-amid-conflict/148524