कोलकाता। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पूर्व मेदि

CM शुभेंदु अधिकारी बोले - 'सबका साथ सबका विकास के साथ-साथ सबका हिसाब'

CM शुभेंदु अधिकारी बोले - 'सबका साथ सबका विकास के साथ-साथ सबका हिसाब'

कोलकाता। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम की सभा में कहा कि “सबका साथ सबका विकास” के साथ-साथ “सबका हिसाब” भी होगा। सभी गुंडों-भ्रष्टो को जेल भेजा जाएगा। 2021 में जिन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं-समर्थको पर अत्याचार किया था, उन्हें नहीं छोड़ा जाएगा। नंदीग्राम में स्थानीय लोंगों उनके सम्मान में सभा की। 

सीएम शुभेंदु अधिकारी की पहली सभा थी। उन्होंने लोगो को कहा कि चुनाव में नंदीग्राम के विकास और कल्याण के लिए जितने भी वादे किए थे, वह सब याद है और वे उससे एक एक कर पूरा करेंगे। उन्होंने अपने वादों को गिनाया ही,स वहां की सभी समस्याओं को भी गिनाया। उन्होंने कहा कि वे भले ही नंदीग्राम सीट को छोड़ दिया है और भावनीपुर सीट को अपने पास रखा है, लेकिन नंदीग्राम के लोगों को साथ उनका वैसा ही संबंध है जैसा मुख्यमंत्री बनने के बाद रहा है। 

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उन्होंने फलता विधानसभा क्षेत्र (दक्षिण चौबीस परगना जिले) में लोगों भाजपा के उम्मीदवार को एक लाख से अधिक वोट देकर विजयी बनाने की अपील की थी। वहां की जनता ने उन्होंने एक लाख 49 हजार से भी अधिक वोट देकर विजयी बनाय। नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र में भी उप चुनाव होगा। उस चुनव में यहां के लोग भी भाजपा के उम्मीदवार को विजयी बनाएंगे जिस तरह फलता विधानसभा क्षेत्र में लोगों ने भाजपा को विजयी बनाया है। 

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी पर निशाना साधा और कहा कि जब वे मुख्यमंत्री थीं तो उन्होंने नंदीग्राम में विकास और रेल योजनाओं  को रोक कर रखा था, लेकिन अब सभी रोकी गई सारी योजनायों को पूरा किया जाएगा। हल्दिया में होने वाली प्रशासनिक बैठक में वे चर्चा करेंगे। 

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि ममता बनर्जी ने अपने 15 साल के शासनकाल में पश्चिम बंगाल सारी व्यवस्था को चौपट कर दिया है। उसे सुधारना है। लोगों की अपेक्षा के अनुरूप रोजगार की व्यवस्था, बड़े उद्योग खोलने, किसानों को फसल की जायज मूल्य दिलाने, पीने की पानी की व्यवस्था, सड़क, शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में व्यापक सुधार, बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर करने समेत तमाम कार्य पूरा करना है। उन पर भारी जिम्मेदारी है। उन्होंने ग्रामीण विकास मंत्री दिलीप घोष से 100 के काम की योजना को शीघ्र शुरू कराने के लिए बातचीत की है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/free-bus-travel-for-women-in-kolkata-id-required/206403