पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने 18

आरजी कर और संदेशखाली पर बड़ा एक्शन, मुख्यमंत्री ने 18 मई को बुलाई कैबिनेट बैठक

फाइल फोटो

कोलकाता (पश्चिम बंगाल)। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि मंत्रिमंडल की 18 मई की बैठक में आरजी कर मेडिकल अस्पताल व संदेशखाली की घटनाओं समेत महिलाओं पर हुए अत्याचार की घटनाओं के मद्देजर क्या कदम हो, इस बारे में निर्णय किया जाएगा। इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों के बकाए भत्ते के भुगतान और इसी तरह के दूसरे मुददों पर चर्चा की जाएगी और निर्णय लिया जाएगा। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि सरकार संविधान और नियम कानून से चलती है। उनकी भी सरकार की प्राथिमकता है कि सरकार संविधान और नियम कानून से ही चले। उनकी सरकार पिछली सरकार की तरह नहीं चलेगी।

पिछली सरकार पर विश्वासघात का आरोप

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पिछली सरकार ने बाबा साहेव भीमंराव आंबेडकर द्वारा लिखे संविधान, राज्य और महिलाओं के साथ विश्वासघात किया है। 16 जून 2005 के केंद्र सरकार के जनगणना के प्रस्ताव के अनुसार जनगणना नहीं कराया गया। ऐसा नहीं करने के पीछे माहिला आरक्षण को रोकने का मकसद है। अब संविधान के साथ विश्वासघात नहीं होगा और न ही महिलाओं के साथ विश्वासघात होगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र है, इसमें कोई किसी की आलोचना कर सकता है। विरोधी भाजपा की आलोचना कर सकते है। लेकिन उनकी सरकार में भय और भरोसा अंदर है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/us-and-iran-reject-each-others-peace-proposals/203712

अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ा तनाव, दोनों देशों ने ठुकराए एक-दूसरे के शांति प्रस्ताव