कोलकाता। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने तिलजला के

CM शुभेंदु अधिकारी ने तिलजला के उस अवैध चमड़ा कारखाने को ध्वस्त करने का दिया आदेश

CM शुभेंदु अधिकारी ने तिलजला के उस अवैध चमड़ा कारखाने को ध्वस्त करने का दिया आदेश

कोलकाता। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने तिलजला के उस अवैध चमड़ा कारखाने को ध्वस्त करने का आदेश दिया, जिसमें मंगलवार को आग लगने से मजदूरों की मौत हो गई और तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। उस चमड़ा कारखाने का मालिक और मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया है। चार अधिकारियों की टीम ने अग्निकांड की जांच की और उनकी रिपोर्ट के बाद मुख्यमंत्री ने उस अवैध चमड़ा कारखाने को ध्वस्त करने का आदेश दिया। उस  अवैध कारखाने में आग को रोकने का भी कोई इंतजाम नहीं था। 

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अपने इस आदेश से राज्य के तमाम अवैध कारखानों के मालिकों को कड़ा संदेश दिया है कि वे अपने अवैध कारखानों को बंद कर लें। उन्होंने कहा कि तिलजला, कसबा, मोमिनपुर समेत कोलकाता नगर निगम के कई क्षेत्रों में अवैध कारखाने चल रहे हैं। उन्होंने कोलकाता नगग निगम को आदेश दिया कि वह पुलिस के साथ मिल कर तमाम अवैध कारखानों के खिलाफ कार्रवाई करे।

उन्होंने नगर निगम को अवैध कारखानों को पानी-बिजली देना बंद करने का आदेश दिया। उन्होंने अवैध कारखानों और कारोबार को एकदम बंद कर देने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उन्हें आलू का उत्पादन करने वाले किसानों को परेशान किए जाने और उनसे वसूली करने की शिकायतें मिली हैं। उन्होंने अधिकारियों को किसानों की समस्याओं को देखते हुए तुरत कार्रवाई करने का आदेश दिया।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/girls-shine-in-cbse-class-12-results/204260