मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी कोलकाता से करीब 130 कि

सीएम बनने के बाद पहली बार मायापुर पहुंचे शुभेंदु अधिकारी, इस्कॉन मंदिर में की विशेष पूजा

CM Suvendu Adhikari Visits Mayapur ISKCON Temple on Private Visit

कोलकाता (पश्चिम बंगाल)। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी कोलकाता से करीब 130 किलोमीटर दूर नदिया जिले के तहत मायापुर स्थित इस्कॉन मंदिर में पूजा अर्चना की और विशेष यज्ञ में शामिल हुए। उन्होंने वहां गौशाला में गौ सेवा भी की। हुगली और जलंगी नदी के संगम पर स्थित मायापुर प्रभु चैतन्य के जन्मस्थली के रूप में प्रसिद्ध है।

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली निजी यात्रा

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के इस्कॉन मंदिर में पहुंचने पर वहां से कृष्ण भक्तों ने उनका भव्य स्वागत किया और उनकी पूजा अर्चना में सहयोग किया। शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार मायापुर गए लेकिन उनकी यह सरकारी नहीं, बल्कि निजी यात्रा थी। वे मायापुर केवल पूजा अर्चना के लिए ही गए।

किसी भी कार्यक्रम से पहले मंदिर जाने की परंपरा

जानकारों के मुताबिक मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी जब भी कहीं सरकारी या भाजपा के कार्यक्रम में गए तो वे वहां के मंदिर में पहले गए और पूजा अर्चना करने के बाद ही उन्होंने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। लेकिन मायापुर केवल पूजा अर्चना के लिए ही गए।

यह भी पढ़ें: आस्ट्रेलियाई पीएम ने भारत से संबंधों को सराहा, उच्चायुक्त ने साझा किया अल्बानिज के भाषण का अंश