विजयदशमी पर गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने की विशेष पूजा, 'विजय जुलूस' का किया नेतृत्व
गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विजयादशमी के पावन अवसर पर गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। पीठाधीश्वर एवं 'महंत' की पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे सीएम योगी ने परिसर से निकलने वाले पारंपरिक 'विजय जुलूस' का नेतृत्व भी किया।
श्री नाथ जी से मांगी प्रदेश की समृद्धि
मुख्यमंत्री ने भगवान शिव के अवतार माने जाने वाले गुरु श्री गोरखनाथ जी का विधि-विधान से पूजन किया। इस दौरान उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक विजयादशमी के पावन पर्व पर आज गोरखनाथ मंदिर में महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी की विशेष पूजा-अर्चना की। प्रभु श्री नाथ जी से प्रार्थना है कि सभी को सुख-समृद्धि और आरोग्य का आशीर्वाद प्रदान करें।"
<blockquote lang="hi" dir="ltr">असत्य पर सत्य तथा अधर्म पर धर्म की विजय के पावन पर्व विजयादशमी के अवसर पर आज @GorakhnathMndr में शिवावतारी महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी का विधि-विधान से विशिष्ट पूजन-अर्चन किया। श्री नाथ जी जन-जन को सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता का आशीर्वाद प्रदान करें, यही प्रार्थना है। https://t.co/1Q5hiKco93</p>— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) <a href="https://x.com/myogiadityanath/status/2112475078332125327?ref_src=twsrc%5Etfw">October 20, 2026</a></blockquote> <script async src="https://platform.x.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>
मंदिर परिसर के सभी देवालयों में मत्था टेका
मुख्य मंदिर में अनुष्ठान संपन्न करने के बाद मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में स्थापित सभी देवी-देवताओं के विग्रहों का दर्शन-पूजन किया और लोक-कल्याण की प्रार्थना की।
एक दिन पहले किया था कन्या पूजन
इससे पहले, महानवमी के अवसर पर सोमवार को सीएम योगी ने मंदिर में पारंपरिक 'कन्या पूजन' किया था। उन्होंने नौ बालिकाओं के पांव पखारकर उन्हें शक्ति का स्वरूप मानते हुए चुनरी, वस्त्र, प्रसाद और दक्षिणा प्रदान की थी।
उल्लेखनीय है कि अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक विजयादशमी और शक्ति साधना का पर्व नवरात्रि पूरे देश में अपार श्रद्धा और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। (भाषांतर: Ravi Pandey । इनपुट: ANI)
यह भी पढ़ें: शारदीय नवरात्रि की नवमी पर शक्तिपीठों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, सीएम योगी ने किया कन्या पूजन