मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस क

CM योगी ने UP पुलिस के जवानों को दी नसीहत, कहा- ऐसा कार्य ना करें, जो हंसी का पात्र बनाये

योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों को नसीहत दी है। उन्होंने कहा है कि ड्यूटी के दौरान लोग 'रील' बनाते रहते हैं। यह अनुशासनहीनता का एक हिस्सा है। उस समय हमें अपनी ड्यूटी के प्रति सजग रहना होगा, न कि रील बनाना होगा।

कार्य के प्रति सतर्कता और गंभीरता जरूरी

सीएम योगी ने कहा कि ''हमें इस बात को ध्यान रखना है कि हमको जिस कार्य को करना है, उस कार्य के प्रति उतनी ही सतर्कता और गंभीरता भी होनी चाहिए। तभी वह गरिमापूर्ण तरीके से परिणाम दे पाएगा। कोई ऐसा कार्य नही करना चाहिए, जो हमें हंसी का पात्र बनाये।''

सिस्टम पर उंगली उठाने का होता है प्रयास

मुख्यमंत्री ने कहा कि ''सिस्टम पर अनावश्यक उंगली उठाने का प्रयास होता है। जो अपनेआप कुछ कर नहीं सकते, वे लोग अनावश्यक सिस्टम पर उंगली उठाते हैं। जिसकी जो ड्यूटी है, वही कार्य करेगा, तो परिणाम अपनेआप आएगा। उस परिणाम को लाने के लिए उस टीम भाव के साथ हम सबको आगे बढ़ना होगा।''

सीएम योगी ने नियुक्ति पत्र का किया वितरण

वे आज राजधानी के लोकभवन सभागार में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा चयनित 930 कंप्यूटर ऑपरेटर (ग्रेड-ए) को नियुक्ति पत्र वितरित के कार्यक्रम में बोल रहे थे।