UP News : उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ से किस

CM योगी ने UP के बाढ़ पीड़ित किसानों के लिए मुआवजा देने का किया ऐलान, बोले - 'नुकसान की भरपाई..'

योगी आदित्यनाथ, सीएम, उत्तर प्रदेश

UP News : उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ से किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं. बाढ़ से पीड़ित किसानों के लिए सीएम योगी ने अन्नदाताओं को मुआवजा देने का ऐलान किया है. किसानों की फसलों का सर्वे होगा. सीएम योगी सहारनपुर में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री के वाहनों के फ्लैग ऑफ कार्यक्रम में पहुंचे. इसी कार्यक्रम में सीएम योगी ने बाढ़ पीड़ित किसानों के लिए ऐलान किया. सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अंदर जिन किसानों की फसलें बाढ़ की चपेट में, जल-प्लावन की चपेट में आई हैं, उसका सर्वे करने का आदेश दिया गया है. सर्वे की रिपोर्ट आते ही, तत्काल उन अन्नदाता किसानों को उनकी धनराशि, नुकसान की भरपाई, सरकार के स्तर पर प्रारंभ कर दी जाएगी. 

'सरकार ने तत्काल राहत सामग्री पहुंचाने का काम किया'

सीएम योगी ने कहा कि जिन क्षेत्रों में बाढ़ आई है, सरकार ने तत्काल राहत सामग्री पहुंचाने का काम किया है. जो सामग्री हम उत्तर प्रदेश में वितरित करते हैं, उसी सामग्री को ही आज 48 ट्रकों के माध्यम से हम उत्तराखंड, हिमाचल और पंजाब के अपने बहन-भाइयों के लिए उपलब्ध करवा रहे हैं. संकट का सामना जब सब मिलकर करते हैं तो फिर संकट, संकट नहीं रह जाता है.

सीएम योगी ने ऐलान करते हुए कहा कि इन 48 ट्रकों को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पंजाब भेजने के लिए हम अपने प्रतिनिधियों को भी वहां भेज रहे हैं. मुझे पूरा विश्वास है कि तीनों जगहों पर हमारे लोग जाकर वहां के पीड़ित नागरिकों को उत्तर प्रदेशवासियों की संवेदना और इस राहत सामग्री का लाभ उपलब्ध करवाने में सहयोग करेंगे. इन सबके बावजूद अन्य सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी तो उत्तर प्रदेश सरकार और प्रदेश की 25 करोड़ जनता हर पीड़ित के साथ खड़ी है.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/ravi-shankar-prasad-attacks-oppositions-vice-presidential-candidate-sudarshan/46164