सीतापुर की पूनम देवी ने जनता दर्शन में मुख्यमंत्री

पूनम देवी को गौ-पालन के जरिए आत्मनिर्भर बनाने के लिए सीएम योगी ने बढ़ाया हाथ

जनता दर्शन में सीएम योगी ने दिखाई संवेदनशीलता

लखनऊ: सीतापुर के गुरुदेव नगर हरगांव की रहने वाली पूनम देवी जनता दर्शन में मुख्यमंत्री से मिलीं और गौ-पालन की इच्छा बताई। इस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल उनकी मांगों पर विचार करते हुए अपर मुख्य सचिव (पशुधन) को निर्देश दिया कि इन्हें निराश्रित गाय उपलब्ध कराई जाए और नियमानुसार योजनाओं का लाभ भी दिलाया जाए। वहीं एक दिव्यांग ने अवैध कब्जे की भी शिकायत की, जिस पर मुख्यमंत्री ने जांच कराकर निराकरण का निर्देश दिया। 

पूनम देवी ने सीएम योगी से प्रार्थना करते हुए कहा...

सीएम योगी को दिए प्रार्थना पत्र में पूनम देवी ने लिखा कि वह गौ-पालन करके आत्मनिर्भर बनना चाहती हैं। अभी उनके पास 5 गाय हैं और अन्य गौमाता को रखने के लिए पर्याप्त जगह भी है। ऐसे में उन्हें और भी गाय दिला दी जाएं, जिससे वे दूध आदि की बिक्री कर परिवार को समृद्ध करेंगी। इस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल अपर मुख्य सचिव (पशुधन) को निर्देश दिया कि इन्हें निराश्रित गाय उपलब्ध कराई जाए और मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के तहत गोवंश की देखभाल के लिए आर्थिक सहायता भी दिलाई जाए। 

सीएम योगी ने सभी से जाना हालचाल

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने एक-एक कर सभी का हालचाल जाना, फिर सभी की समस्याएं भी पूछीं। पूनम का प्रार्थना पत्र पढ़कर मुख्यमंत्री ने उनकी हौसलाअफजाई भी की। सीएम ने पूनम से कहा कि हम आपको सरकार की तरफ से नियमानुसार, योजनाओं का लाभ दिलाएंगे। आप गौ-सेवा कीजिए, क्योंकि गौ-माता में 33 कोटि देवताओं का वास होता है। मुख्यमंत्री ने उनसे अनुभव शेयर किया कि आप मन से गौ-सेवा करो, सारी बाधाएं और कष्ट दूर होंगे। पूनम ने भी श्रावण मास में इच्छा पूरी करने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद किया।  

सीएम योगी ने एक दिव्यांग की सहायता का भी दिया आश्वासन

जनता दर्शन में पहुंचे दिव्यांग ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनकी जमीन पर किसी ने कब्जा कर लिया है। इस पर मुख्यमंत्री ने जांच कराकर पीड़ित की यथासंभव मदद करने का आदेश दिया। इसके अतिरिक्त सीएम योगी ने प्रदेश के अन्य जनपदों से आए लोगों की समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण का भी निर्देश दिया।

ये भी पढ़ें- प्रदेश के विभिन्न जिलों के रसोइयों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, कहा कि सीएम ने समझा हमारा दर्द