राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर बुनकरों को सम्मानित करेंगे सीएम योगी

CM Yogi to Attend National Handloom Day Celebration, Honor Weavers

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार 7 अगस्त राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर वित्तीय वर्ष 2026-27 के संत कबीर राज्यस्तरीय हथकरघा पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। लोकभवन सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में सीएम योगी मुख्यमंत्री हैंडलूम एवं पावरलूम उद्योग विकास योजना तथा झलकारी बाई कोरी हथकरघा एवं पावरलूम विकास योजना के लाभार्थियों को चेक भी सौंपेंगे।

बुनकरों और कारीगरों का सम्मान

इस भव्य आयोजन के दौरान बुनकरों और कारीगरों का सम्मान भी किया जाएगा। हथकरघा उत्पादों की प्रदर्शनी, हथकरघा क्षेत्र में नवाचार एवं तकनीक का प्रदर्शन, संत कबीर टेक्सटाइल पार्क की स्थापना की घोषणा और हथकरघा उत्पादों के प्रमुख क्रेताओं के साथ समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान समारोह के प्रमुख आकर्षण होंगे।

विभिन्न गण्यमान्य अतिथियों की रहेगी उपस्थिति

कार्यक्रम में खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हस्तकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान, लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल के अलावा स्थानीय विधायकों एवं गण्यमान्य अतिथियों की उपस्थिति रहेगी।

यह भी पढ़ेंः कांवड़ यात्रा पर सीएम योगी सख्त, कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा को लेकर दिए अहम निर्देश