मुख्यमंत्री योगी का आज गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद दौरा, कई विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास कार्यों की रफ्तार लगातार तेज हो रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री 27 जून (शनिवार) को गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) और गाजियाबाद के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कई महत्वपूर्ण औद्योगिक परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे, विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और एक मांगलिक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का करेंगे शिलान्यास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर करीब 12:35 बजे जेवर एयरपोर्ट, गौतमबुद्ध नगर पहुंचेंगे। इसके बाद सेक्टर-10, यीडा में अम्बर एवं ऐसेन्ट के इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही सेक्टर-8, यीडा स्थित सेल प्लांट परिसर में सेल के सोलर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के शिलान्यास कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
नोएडा के नए कार्यालय भवन का करेंगे लोकार्पण
इसके बाद मुख्यमंत्री सेक्टर-96, नोएडा पहुंचेंगे, जहां वे नोएडा के नवीन कार्यालय भवन का लोकार्पण करेंगे। साथ ही 'एमएसएमई दिवस' के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।
मेरठ मंडल के विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा
मुख्यमंत्री मेरठ मंडल के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के पुराने विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा नए विकास कार्यों की कार्ययोजना को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे।
गाजियाबाद में मांगलिक कार्यक्रम में होंगे शामिल
अपने दौरे के अंतिम चरण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इंदिरापुरम, गाजियाबाद पहुंचेंगे, जहां वे मंत्री सुनील शर्मा के सुपुत्र के मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
यह भी पढ़े: पश्चिम बंगालः हम गद्दार नहीं हैं, हम दीदी के साथ खड़े हैं बोले कुणाल घोष