बेतिया के नौतन में चूहे पकड़ने के लिए लगाए गए पिंज

बिहार के बेतिया में चूहे के लिए लगाया पिंजरा, फंस गया जहरीला कोबरा

चूहे के पिंजरे में फंसा जहरीला कोबरा

पश्चिमी चम्पारण: बेतिया के नौतन थाना क्षेत्र में लक्ष्मीपुर मुख्य सड़क किनारे स्थित छबीला चौरसिया के घर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चूहे पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरे में एक कोबरा सांप फंस गया। कोबरा के पिंजरे में फंसे होने की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। 

चूहे के लिए लगाया था पिंजरा

बताया जा रहा है कि चूहों से परेशान होकर छबीला चौरसिया ने घर में चूहा पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था। हालांकि, पिंजरे में चूहे की जगह जहरीला कोबरा सांप फंस गया। पिंजरे में सांप को फुफकारते देख परिवार के लोगों के भी रोंगटे खड़े हो गए और मौके पर दहशत का माहौल बन गया। 

स्थानीय प्रशासन और वन विभाग को दी गई इसकी सूचना

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण सांप को देखने के लिए मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन और वन विभाग को इसकी सूचना दे दी है। अब सभी की नजर वन विभाग की टीम के पहुंचने और कोबरा को सुरक्षित रेस्क्यू किए जाने पर टिकी है।

ये भी पढ़ें- मीरगंज में पुलिस मुठभेड़, छिनैती के दो आरोपी दबोचे; एक के पैर में लगी गोली