श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास अयोध्या में त

भीड़ प्रबंधन के लिए वृहद योजना तैयार कर रहा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास

comprehensive plan prepared to manage the crowd of visitors in Ayodhya

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास अयोध्या में तीर्थयात्रियों की बड़ी भीड़ के प्रबंधन के लिए व्यापक योजना पर काम कर रहा है। इसमें विशेष रूप भीड़ प्रबंधन, आधार भूत संरचना और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर होगा। न्यास के महासचिव चंपत राय ने चल रहे निर्माण कार्य और धार्मिक जुटान जैसे कुंभ मेला के लिए व्यापक तैयारी के बारे में शनिवार को जानकारी दी।

विशेष अवसरों पर आने वाली विशाल भीड़ के मद्देनजर योजना तैयार कर रहा न्यास

संवाददाओं से बातचीत में राय ने बताया कि विशेष अवसरों पर आने वाली विशाल भीड़ की व्यवस्था के मद्देनजर न्यास योजना तैयार कर रहा है। उन्होंने उल्लेख किया तीर्थयात्रियों के भीड़ प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं जैसे-तीर्थयात्रियों की आवाजाही को आसान बनाना, सुरक्षा और सुविधाजनक बनाने पर काम चल रहा है।

राय के अनुसार दर्शनार्थियों की बड़ी संख्या को देखते हुए उनके जूते-चप्पल रखने के प्रबंध पर मुख्य रूप से फोकस किया गया है। राय ने कहा कि अगर राम मंदिर में कुंभ जैसी भीड़ जुटती है तो मौजूदा व्यवस्था में कई बदलाव करने होंगे।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/six-un-peacekeepers-killed-in-sudan-bombing/101179

सूडान में बमबारी में मारे गए संयुक्त राष्ट्र के छह शांति सैनिक