CM हिमंत बिस्वा सरमा पर कांग्रेस ने लगाया आरोप, कहा - 'तीन - तीन पासपोर्ट...'
Pawan Khera : पवन खेड़ा ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा पर तीन तीन देशों के पासपोर्ट होने का आरोप लगाया है. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि कोई और राजनेता बता दीजिए, जिसके पास तीन-तीन देशों के पासपोर्ट हों. क्या आप कोई क्रिमिनल हैं, जो आपको तीन-तीन पासपोर्ट की जरूरत पड़ रही है.
उन्होंने कहा कि सिटिंग मुख्यमंत्री की पत्नी भारत की नागरिक नहीं है और वह अवैध है. अगर वह भारत की नागरिक हैं तो यह गैरकानूनी है. अगर यह पासपोर्ट सही नहीं हैं तो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इसके बारे में बताना चाहिए और इस पर जांच बिठानी चाहिए. असम में लुटेरों की सरकार है. ये तैयारी फरार होने की है. वह चुनाव हारने पर देश छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं.
'असम की जनता इस तरह के दुष्प्रचार से गुमराह नहीं होगी'
पवन खेड़ा ने कहा कि "मेरी पत्नी और मैं अगले 48 घंटों के भीतर श्री पवन खेड़ा के खिलाफ आपराधिक और दीवानी मानहानि के मामले दर्ज करेंगे. उन्हें उनके लापरवाह और मानहानि वाले बयानों के लिए पूरी तरह से जवाबदेह ठहराया जाएगा. मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है. एक बार जब अदालत में सच्चाई साबित हो जाएगी, तो पवन खेड़ा को अपने कार्यों के परिणाम भुगतने होंगे और कानून अपना काम करेगा. असम की जनता इस तरह के दुष्प्रचार से गुमराह नहीं होगी. हम जनता से 100 से अधिक सीटों का निर्णायक जनादेश प्राप्त करने के लिए दृढ़ संकल्पित और आश्वस्त हैं."
पवन खेड़ा ने कहा कि "भारत की राजनीति में सिटिंग चीफ मिनिस्टर और उसके परिवार के खिलाफ इतना बड़ा खुलासा शायद ही पहले कभी हुआ हो, हम भी हैरान हुए. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा और उनकी पत्नी पर जमीन हड़पने, मंदिर का चंदा हड़पने, सरकारी सब्सिडी हड़पना, चिट फंड जैसे कई घोटालों में इनके नाम आते रहे हैं, लेकिन आज जो हम आपके सामने दस्तावेज रख रहे हैं. वह ऐसे डॉक्यूमेंट रख रहे हैं, जो भारत के बाहर से संबंधित हैं."
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/bhopal-surge-of-wish-slips-in-temples-before-board-results/154632