जनगणना 2027 में ओबीसी कॉलम जोड़ने और जातियों की ड्र

जनगणना 2027 में ओबीसी कॉलम जोड़ने और जातियों की ड्रॉप डाउन सूची की मांग को लेकर यूपी में कांग्रेस का प्रदर्शन

Congress holds statewide protests in UP demanding OBC column in Census 2027

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग विभाग ने जनगणना 2027 में ओबीसी वर्ग का कॉलम जोड़ने और जातियों की ड्रॉप डाउन सूची के साथ जनगणना कराने की प्रमुख मांग को लेकर प्रदेश के प्रत्येक जनपद मुख्यालय पर व्यापक प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सभी जनपदों में पदयात्रा निकाली और महामहिम राष्ट्रपति महोदया को संबोधित ज्ञापन संबंधित जिलाधिकारी महोदया को सौंपा गया। पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव के नेतृत्व में यह पूरा प्रदर्शन संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल रहे।

राष्ट्रीय नेतृत्व पहले भी उठा चुका है यह अहम मांग

इससे पहले भी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय स्तर पर इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जा चुका है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर जनगणना 2027 में ओबीसी कॉलम जोड़ने तथा जातियों की ड्रॉप डाउन सूची उपलब्ध कराने की स्पष्ट मांग की थी। राष्ट्रीय नेतृत्व के इसी निर्देश और दिशा-निर्देशों के क्रम में उत्तर प्रदेश में पिछड़ा वर्ग विभाग द्वारा इस देशव्यापी व प्रदेशव्यापी अभियान के तहत जिला मुख्यालयों पर ज्ञापन सौंपने का यह कार्य किया गया है।

यह भी पढ़ें:   ICJS 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन पर मुख्य सचिव की सख्ती, डैशबोर्ड मॉनिटरिंग और विभागीय समन्वय के निर्देश