कोलकाता। कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा की

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 284 उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसे उतारा?

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 284 उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसे उतारा?

कोलकाता। कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा की 294 सीटों में से 284 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। बहरमरपुर के सांसद और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे अधीर रंजन चौधरी को विधानसभा की सीटच बहरमपुर से उम्मीदार बनाया है। कांग्रेस ने टीएमसी, भाजपा और वाम मोर्चा के बाद अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। 

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की मंशा थी कि वे विधानसभा सीट बहरमपुर से चुनाव लड़े। उनको उम्मीदवार बनाने को लेकर पार्टी में एकराय नहीं बन पा रही थी। खुद अधीर रंजन चौधरी को पार्टी आलाकमान से अपनी उम्मीदवारी के लिए अनुरोध करना पड़ा था। बहरमपुर में उनकी पकड़ मजबूत बताई जा रही है। पार्टी ने भवानीपुर सीट पर प्रदीप प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है। उनका मुकाबला टीएमसी की उम्मीदवार व  मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भाजपा के उम्मीदवार व विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी से होगा।

कांग्रेस ने नंदीग्राम सीट से जरियातुल हुसेन को उम्मीदवार बनाया है। उनका मुकाबला टीएमसी के पवित्र कर और भाजपा के शुभेंदु अधिकारी से मुकाबला है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/up-news-appointment-letters-for-665-nursing-officers/152789