राजगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राम जन्मभूमि त

कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन, राम जन्मभूमि ट्रस्ट की निष्पक्ष जांच की मांग

Congress Memorandum To President

राजगढ़: राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट में चढ़ावा चोरी और आर्थिक अनियमितताओं के गंभीर आरोपों को लेकर देशव्यापी आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी राजगढ़ के अध्यक्ष पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह के निर्देशानुसार, ग्राम पंचायत पटाड़िया धाकड़ के सचिव को महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया।

कांग्रेस कमेटी द्वारा स्थानीय प्रशासन को सौंपा गया ज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी राजगढ़ के निर्देश पर पचोर ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा स्थानीय प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा गया। इस ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र में हुई कथित चढ़ावा चोरी और प्रदेश में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर्स के विरोध में अपना कड़ा आक्रोश दर्ज कराया. इसके साथ ही तहसीलदार, पंचायत सचिव को ज्ञापन सौंपते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र में चढ़ावा चोरी होना बेहद गंभीर और आस्था के साथ खिलवाड़ का मामला है। इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। 

स्मार्ट मीटर्स का किया विरोध

उन्होंने कहा कि आराध्य राम जन्मभूमि मंदिर में दान चोरी का मामला है, जिससे रामभक्त आहत हुए हैं। इसके साथ ही आम जनता पर थोपे जा रहे स्मार्ट मीटर्स का विरोध करते हुए उन्होंने कहा कि इससे उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में भारी विसंगतियां आ रही हैं, जिससे आम आदमी और मध्यम वर्ग पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। 

उच्च स्तरीय जांच और तुरंत पुनर्गठन की मांग की

इस दौरान ब्लॉक व नगर कांग्रेस कमेटी के प्रमुख पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने तहसीलदार को ज्ञापन दिया। सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इन दोनों मुद्दों पर तुरंत उचित कदम उठाने की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ट्रस्ट में हुई वित्तीय गड़बड़ियों की उच्च स्तरीय जांच और इसके तुरंत पुनर्गठन की मांग की है।

ज्ञापन सौंपते समय पूर्व जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस राजगढ़ व जिला सचिव कांग्रेस कमेटी राजगढ़ सुनील नागर ने कहा कि राम मंदिर से करोड़ों देशवासियों की अटूट आस्था जुड़ी है। लोगों ने अपनी गाढ़ी कमाई से मंदिर निर्माण के लिए दान दिया है। ऐसे में ट्रस्ट के भीतर धन की हेराफेरी और चढ़ावा चोरी की खबरें बेहद चिंताजनक हैं।  

ये भी पढ़ें- लाधिकारी ने DEO कार्यालय का किया निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मियों के खिलाफ की सख्त कार्रवाई