दोपहर करीब 12 बजे बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर

शाजापुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी

प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल करती पुलिस

शाजापुर (मध्यप्रदेश): जिले के अकोदिया में कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष जयंत रामवीर सिंह सिकरवार एवं ब्लॉक कांग्रेस के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप चौराहे पर इलेक्शन कमिश्नन का पुतला फूंककर अपना आक्रोश जताया।

चुनाव आयोग और सरकार के खिलाफ जमकर लगाए नारे

दोपहर करीब 12 बजे बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता महाराणा प्रताप चौराहे पर एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने चुनाव आयोग और केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठ गए, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने के उद्देश्य से मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किया गया है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार एक ओर महिला सम्मान और सशक्तिकरण की बात करती है, वहीं दूसरी ओर एक महिला नेता का नामांकन निरस्त कर लोकतांत्रिक मूल्यों को आघात पहुंचाया गया है।

पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल

स्थिति को देखते हुए चौराहे पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस द्वारा पहले से ही वाटर कैनन वाहन भी मौके पर खड़ा किया गया था। इसी बीच कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस की निगरानी के बावजूद पुतला लेकर पहुंच गए और उसे आग के हवाले कर दिया। पुतला दहन के दौरान पुलिसकर्मियों ने पुतला छीनने का प्रयास किया, वहीं वाटर कैनन से पानी छोड़कर आग बुझाने की कोशिश की गई। प्रदर्शन के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र मेवाड़ा, युवा नेता राहुल मंडलोई, ब्लॉक अध्यक्ष शिव परमार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष छोटू ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ेंः  पुलिस से परेशान युवक न्याय की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा