नरसिंहपुर जिला अस्पताल में जुड़वां नवजातों का जन्म, बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर
नरसिंहपुर,(मध्य प्रदेश )। जिले की जिला अस्पताल में शुक्रवार की शाम एक जटिल प्रसव का मामला सामने आया है। जहां एक गर्भवती महिला ने आपस में जुड़े हुए (कंजॉइंट) नवजात बच्चो को जन्म दिया है। जिन्हें प्राथमिक उपचार कर जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, वही इस मामले को लेकर पूरे अस्पताल क्षेत्र में दूसरे दिन भी चर्चाओं का विषय बना हुआ है।
बच्चों का शारीरिक अमला भी आश्चर्यचकित
जानकारी के अनुसार, बम्होरी सोकलपुर गांव निवासी उमा उर्फ कुब्जा पति बृजेश कुशवाहा को अत्यधिक पीड़ा उत्पन्न होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहा पर चिकित्सकों ने स्थिति की गंभीरता से देखते हुए सिजेरियन ऑपरेशन के जरिए प्रसव कराया। जहां डॉक्टर द्वारा देखा गया कि बच्चों का शारीरिक अमला भी आश्चर्यचकित है।
नवजात बच्चों के शरीर नीचे से आपस में जुड़े
बच्चों की संरचना के बारे में परिवार के सदस्यों को बताई गई जिसे देख परिजन भी आश्चर्यचकित हो गए, नवजात बच्चों के शरीर नीचे से आपस में जुड़े हुए हैं। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने तत्काल प्राथमिक देखभाल और आवश्यक चिकित्सकीय प्रक्रियाएं पूरी करते हुए मामले की संवेदनशीलता और आपस में जुड़े नवजातों की जटिलता को देखते हुए चिकित्सकों ने बच्चों के बेहतर उपचार एवं पृथक्कीकरण की जटिल सर्जरी के लिए तत्काल जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। जहां विशेषज्ञ सर्जनों की टीम द्वारा उनकी जांच और आगे की चिकित्सा की जाएगी।
यह भी पढ़ेंः सिंगरौली में ट्रक ड्राइवर का संदिग्ध हालत में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी