उत्तर प्रदेश के सुरेरी थाने में तैनात 2025 बैच के

जौनपुर के सुरेरी थाने में तैनात 2025 बैच के सिपाही अभिषेक सिंह ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई फांसी

सिपाही अभिषेक सिंह

जौनपुर (उत्तर प्रदेश)। सुरेरी थाना क्षेत्र से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सुरेरी थाने में तैनात 2025 बैच के सिपाही अभिषेक सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सिपाही की मौत की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन जौनपुर पहुंचे वही घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया कि। पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेज मामले की जांच में जुट गई है।

अभिषेक सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

बताया जा रहा है कि सुरेरी थाना पर तैनात सिपाही अभिषेक सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक सिपाही गोरखपुर जनपद का निवासी बताया जा रहा है और वह सुरेरी थाने में तैनात था। अचानक हुई इस घटना से साथी पुलिसकर्मियों में भी शोक का माहौल है।

घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं

हालांकि, सिपाही ने यह कदम क्यों उठाया, इसके पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है। सुरेरी थाने में तैनात एक युवा सिपाही की इस तरह हुई मौत ने पुलिस महकमे को झकझोर कर रख दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ेंः अमेरिका द्वारा सैन्य कार्रवाई हुई तो पश्चिम एशिया में अमेरिकी ठिकानों पर दर्दनाक हमले करेंगे: ईरान