महासमुंद जिले के थाना सांकरा में पदस्थ एक आरक्षक क

सांकरा थाना आरक्षक के कथित रिश्वत लेने का वीडियो वायरल, चालान कॉपी के नाम पर वसूली के आरोप

Constable Faces Allegations Over Challan Copy Charges

महासमुंद (छत्तीसगढ़)। महासमुंद जिले के थाना सांकरा में पदस्थ एक आरक्षक का कथित वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि चालान कॉपी उपलब्ध कराने के नाम पर उससे 2500 रुपए लिए गए। शिकायतकर्ता का दावा है कि 103 पृष्ठों की चालान कॉपी का एक सेट नियमानुसार निःशुल्क दिया जाना था, लेकिन फोटोकॉपी शुल्क के नाम पर राशि वसूली गई। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि पैसा नहीं देने पर चालान पेश नहीं करने और बार-बार चक्कर लगवाने की बात कही गई।

पुलिस महकमे की निष्पक्षता पर उठते सवाल

मामले में थाना पिथौरा में शिकायत देने के दौरान भी कथित रूप से दबाव बनाने और धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। हालांकि वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। मामले में संबंधित पुलिस अधिकारियों का पक्ष सामने आना बाकी है। अब बड़ा सवाल यह है कि यदि आरोप सही हैं तो क्या इस मामले की निष्पक्ष जांच होगी? वायरल वीडियो के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

यह भी पढ़ें: ग्राम पंचायत सरई में गहराया पेयजल संकट, 54 परिवार दूषित पानी पीने को मजबूर