डिंडोरी में लगातार हो रही बारिश से नर्मदा सहित कई

डिंडोरी में लगातार बारिश से नर्मदा उफान पर, प्रशासन ने जारी की सतर्कता की सलाह

Continuous Rain Pushes Narmada Water Level Up in Dindori, Administration Issues Advisory

डिंडोरी,(मध्य प्रदेश)। जिले में लगातार हो रही बारिश का असर अब साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। बीते कई दिनों से जारी वर्षा के चलते मां नर्मदा सहित जिले की छोटी-बड़ी नदियों और नालों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। कई ग्रामीण क्षेत्रों में नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे आवागमन प्रभावित होने के साथ-साथ तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता भी बढ़ गई है।

नदी किनारे न जाने की सलाह 

प्रशासन ने नर्मदा के तटीय क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। लोगों से नदी के किनारे अनावश्यक रूप से जाने, स्नान करने तथा तेज बहाव वाले नालों को पार करने से बचने की सलाह दी गई है। वहीं स्थानीय स्तर पर बाढ़ संभावित क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को लेकर भी मांग तेज हो गई है।

लगातार जलस्तर की हो रही  निगरानी

ग्रामीणों का कहना है, कि संवेदनशील स्थानों पर राहत एवं बचाव दल, नाव, आवश्यक उपकरण और स्वास्थ्य सुविधाएं पहले से उपलब्ध कराई जाएं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत पहुंचाई जा सके। प्रशासन लगातार जलस्तर की निगरानी कर रहा है और मौसम विभाग के अलर्ट के मद्देनज़र संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। यदि बारिश का सिलसिला इसी तरह जारी रहा तो नर्मदा का जलस्तर और बढ़ सकता है, ऐसे में लोगों को प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ेंः तकनीकी गड़बड़ी से हटी पीएम मोदी की फेसबुक पोस्ट, मेटा ने बहाल की