जम्मू-कश्मीर पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सी

काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर की टीम ने विभिन्न ठिकानों पर की छापेमारी

Counter Intelligence Kashmir team raided various locations

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) ने मंगलवार को राज्य के कई ठिकानों पर छापे मारे। इस अभियान में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल श्रीनगर और एसएमएचएस अस्पताल श्रीनगर समेत श्रीनगर, कुलगाम और अनंतनाग में विभिन्न जगहों पर छापे मारे गए। इस दौरान किसी को गिरफ्तार या हिरासत में लिए जाने की पुलिस ने पुष्टि नहीं हुई है। कुछ मोबाइल फोन और लैपटॉप जांच के लिए जब्त किए गए हैं।

लाल किला आतंकी हमले की जाँच के सिलसिले में हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई लाल किले के पास हुए आत्मघाती आतंकी हमले और जैश व अंसार गजवतुल हिंद के पकड़े गए व्हाइट कॉलर आतंकी मॉडयूल की जांच के सिलसिले में की गई। प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार, सीआईके ने आज सुबह छह बजे के एक साथ आठ जगहों पर छापामारी की। प्रत्येक जांच दल के साथ एक मजिस्ट्रेट भी मौजूद थे।

श्रीनगर और एसएमएचएस अस्पताल में डॉ. उमर फारूक के ठिकानों पर तलाशी

संबधित अधिकारियों ने बताया कि सीआईके के दल ने छन्नपोरा श्रीनगर में इरफान कॉलोनी नटीपोरा में मोहम्मद रमजान वानी के मकान में छापा डाला। मोहम्मद रमजान के मकान बुगाम कुलगाम का रहने वाला डॉक्टर उमर फारूक किराए पर रह रहा है। वह एसएमएचएस अस्पताल श्रीनगर में तैनात है। इसी दौरान सीआईके के एक अन्य दल ने एसएमएचएस अस्पताल के न्यूरोसर्जरी वार्ड में डॉ. उमर फारूक के लॉकर की भी जांच की।

संबधित सूत्रों ने बताया डॉ. उमर फारूक के बारे में जानकारी डॉ. अदील व डा. मुजम्मिल से पूछताछ के दौरान मिली है। डॉ. अदील और डॉ. उमर फारूक दोनों ही जिला कुलगाम के रहने वाले हैं। डॉ. अदील को सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया गया था। सीआईके ने डॉ. उमर के कुलगाम स्थित मकान के अलावा अनंतनाग में दो अन्य डॉक्टरों के भी घरों की तलाशी ली है। इसके अलावा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भी एक डॉक्टर के लॉकर की तलाश ली गई है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/the-draft-list-of-sir-has-been-released-in-four-states-including-bengal/101427

बंगाल समेत चार राज्यों में जारी हुई SIR की ड्राफ्ट लिस्ट