जिले के चांदपुर गांव में एक पति-पत्नी ने खुदकुशी क

सागर में शादी के जोड़े में फंदे पर झूला दंपती, डेढ़ माह की गर्भवती थी पत्नी

Couple in Wedding Attire Ends Life Together in Chandpur

सागर (एमपी)। जिले के चांदपुर गांव में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति-पत्नी ने खुदकुशी करने से पहले बिल्कुल किसी फिल्म की तरह तैयारी की। दोनों ने नए कपड़े पहने, पॉपकॉर्न और शराब का इंतजाम किया और फिर एक साथ फांसी लगा ली। मृतक की पहचान राजेंद्र उर्फ गोलू पटेल (22) और उनकी पत्नी काजल पटेल (21) के रूप में हुई है।

कमरे को विशेष अवसर की तरह सजाया

मिली जानकारी के अनुसार, राजेंद्र और काजल ने आत्महत्या करने से पहले कमरे को किसी खास मौके की तरह सजाया था। दोनों ने शादी का जोड़ा पहना था। काजल पूरी तरह श्रृंगार कर दुल्हन की तरह सजी थी। वहीं राजेंद्र भी दूल्हे के वेश में था। कमरे में पॉपकॉर्न और शराब की बोतल भी मिली है। 

मोबाइल पर रिंगटोन, साथ जियेंगे-साथ मरेंगे

इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि मौत को गले लगाने से पहले उन्होंने साथ में समय बिताया। चर्चा है कि उन्होंने मोबाइल पर "साथ जिएंगे, साथ मरेंगे" जैसे गानों की रिंगटोन लगाई थी। घटना को अंजाम देने के लिए वे नई रस्सी लेकर आए थे, जिससे दोनों ने एक साथ फंदा लगा लिया।

परिजनों का बयान और चौंकाने वाला खुलासा

राजेंद्र के पिता गणेश पटेल ने बताया कि उनके बेटे ने कभी कोई परेशानी जाहिर नहीं की थी। हालांकि, उन्होंने बहू (काजल) के अतीत को लेकर एक अंदेशा जताया है। उनके अनुसार,"शादी से पहले बहू किसी लड़के के संपर्क में थी। मुझे लगता है, वही उसे परेशान कर रहा होगा। बेटे ने कभी कुछ नहीं बताया। भगवान ही जाने उन दोनों के मन में क्या था।"

जांच में जुटी पुलिस

पोस्टमार्टम के दौरान यह भी पता चला है कि काजल करीब डेढ़ महीने की गर्भवती थी, जिससे यह त्रासदी और भी बड़ी हो गई है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल, पुलिस प्रेम प्रसंग, किसी तीसरे व्यक्ति द्वारा उत्पीड़न या पारिवारिक तनाव जैसे सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/rare-yellow-palash-tree-in-satna-faces-threat-from-road-expansion/156551

विकास की अंधी दौड़ की भेंट चढ़ रहा मप्र का इकलौता पीला पलाश