West bengal : पश्चिम बंगाल में माकपा और आईएसएफ के

माकपा और आईएसएफ की बैठक का कोई नतीजा नहीं

माकपा और आईएसएफ की बैठक का कोई नतीजा नहीं

West bengal : पश्चिम बंगाल में माकपा और आईएसएफ के बीच विधानसभा सीटों पर तालमेल के लिए हुई बैठक का कोई नतीजा नहीं निकला। आईएसएफ जितनी सीट की मांग रहा है, माकपा उतनी सीट देने को तैयार नहीं है। बैठक में वाम मोर्चा के चेयरमैन विमान बसु, माकपा के राज्य सचिव मोह्मद सलीम, आईएसएफ के अध्यक्ष व विधायक नौशाद सिद्दकी शामिल हुए। सूत्रों के मुताबिक आईएसएफ 45 सीटों की मांग कर रहा है, लेकिन माकपा उसे 25 सीट देना चाहती है। 

आईएसएफ नेता नौशाद सिद्दकी ने अगली बैठक में सीटों पर तालमेल हो जाने की संभावना जताई और कहा कि वाम मोर्चा की अपनी बैठक होने वाली है। उसके बाद माकपा और वाम मोर्चा के दूसरे घटको और उनकी पार्टी की बैठक होगी। उस बैठक में तालमेल हो सकता है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/critical-minerals-alliance-will-transform-india-into-a-global-hub-transforming/132140