विधानसभा चुनाव के ठीक पहले माकपा को करारा धक्का
माकपा के युवा नेता प्रतीक उर रहमान ने टीएमसी में शामिल होकर माकपा को करारा धक्का दिया। उन्होंने डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र के तहत आमतला में टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी के मौजूदी में उनके कार्यालय में टीएमसी का झंडा थामा।
पिछले लोकसभा चुनाव में डायमंड हार्बर सीट से माकपा के प्रतीक उर रहमान ने टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। अब वे अभिषेक बनर्जी के साथ है। डायमंड हार्बर के इलाके के रहने वाले प्रतीक उर रहमान ने टीएमसी में शामिल होने के बाद कहा कि वे पश्चिम बंगाल में भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के मकसद से ही इस पार्टी के साथ हो गए।
उन्होंने कहा कि पूरे देश में भाजपा के खिलाफ अकेले कोई संघर्ष कर रहा है तो वह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी है। इसलिए ममता बनर्जी के प्रति उनकी आस्था है। प्रतीक उर रहमान ने माकपा पर काम की स्वतंत्रता नहीं देने और बंदिश में रखने का आरोप लगाया। टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कहा कि प्रतीक उर रहमान चुनाव में टिकट पाने की मंशा से नहीं बल्कि भाजपा के खिलाफ संघर्ष में साथ देने की मंशा से टीएमसी में शामिल हुए है।
उनसे टीएमसी मजबूत होगी। सांसद अभिषेक बनर्जी ने प्रतीक उर रहमान को होनहार नेता बताया और कहा कहा कि ऐसे नेताओं को लिए टीएमसी का दरवाजा खुला है। उन्होंने माकपा की आलोचना की और उस पर भाजपा को अप्रपत्यक्ष रूप से मददगार होने का आरोप लगाया।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-will-surrender-again-rahul-gandhi-said-after-the-us-court/144901