कोलकाता । पश्चिम बंगाल में अवैध पशु हाट और पशु तस्

पश्चिम बंगाल में पशु तस्करी पर सख्ती, अवैध हाटों पर रोक लगाने के आदेश

West Bengal

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में अवैध पशु हाट और पशु तस्करी पर पूरी तरह से रोक लगाई जाएगी। इस बार में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पुलिस अधिकारियो को सख्त आदेश दिया है।

प्रशासनिक बैठक में मुद्दे पर चर्चा

सूत्रों के अनुसार राज्य में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने प्रशासनिक और पुलिक अधिकारियों की बैठक में पशु हाटों और पशु तस्करी के मुद्दे पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जिलों-जिलों में, खासकर बांग्लादेश की सीमा से सटे जिलों में पशु हाटों और पशु तस्करी पर कड़ी नजर रखी जाए।

अवैध हाटों पर कार्रवाई के निर्देश

अवैध पशु हाटों को रोकने की सभी जरूरी कार्रवाई की जाए। पशुओं को बेंचने और खरीदने के कारोबारियों का ब्यौरा तैयार किया जाए ताकि पता चल सके पशुओं की कहां और किस लिए तस्करी की जा रही है।

वैध कारोबारियों को राहत देने की बात

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पुलिस अधिकारियों को यह भी हिदायत दी है कि कानूनी तरीके से कारोबार करने वाले कारोबारियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

सीमा क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने पर जोर

जानकारों के अनुसार सरकार का फोकस विशेष रूप से सीमावर्ती इलाकों में निगरानी मजबूत करने और तस्करी नेटवर्क को तोड़ने पर है।

यह भी पढ़े: IPL 2026: श्रेयस अय्यर ने हार का कारण बताया

https://www.primenewsnetwork.in/sports/ipl-2026-shreyas-iyer-blames-fielding-bowling-for-pbks-loss-to-dc/203910