सुपौल के भीमनगर क्षेत्र में धान के खेत में मिले मग

सुपौल में धान के खेत में मिला 4 फीट लंबा मगरमच्छ, ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू

Crocodile Rescued From Paddy Field in Supaul, Safely Released Into Kosi River

सुपौल (बिहार)। जिले के भीमनगर थाना क्षेत्र के लालपुर वार्ड-14 में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब धान के खेत में करीब 4 फीट 6 इंच लंबा मगरमच्छ दिखाई दिया। खेत में काम कर रहे लोगों ने मगरमच्छ को देखकर शोर मचाया, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। 

मगरमच्छ को कंधे पर उठाकर भीमनगर थाना पहुंचा युवक

ग्रामीणों ने सूझबूझ और सतर्कता का परिचय देते हुए मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। इस दौरान साहसी युवक अमित कुमार मगरमच्छ को कंधे पर उठाकर भीमनगर थाना पहुंचा, जहां से वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक जांच के बाद सुरक्षित कोसी नदी में छोड़ दिया। 

किसी भी वन्यजीव को देखने पर वन-विभाग को करें सूचित

फॉरेस्टर रवि रंजन ने बताया कि बरसात के मौसम में नदियों और जलाशयों का जलस्तर बढ़ने के कारण मगरमच्छ समेत अन्य वन्यजीव आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंच जाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसे किसी भी वन्यजीव के दिखने पर उसे पकड़ने या छेड़ने का प्रयास न करें, बल्कि तुरंत वन विभाग को सूचना दें, ताकि सुरक्षित रेस्क्यू कर वन्यजीव को उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सके।

यह भी पढ़ें: उमरिया में पुलिस की जुए पर कार्रवाई, 8 आरोपी गिरफ्तार; नकदी और ताश जब्त