MP News : भोपाल। 10वी और 1वीं की परीक्षा का वक्त आ

10वी, 12वीं की परीक्षा से पहले साइबर ठग सक्रिय, पुलिस ने जारी की बचाव के लिए एडवाइजरी

10वी, 12वीं की परीक्षा से पहले साइबर ठग सक्रिय, पुलिस ने जारी की बचाव के लिए एडवाइजरी

MP News : भोपाल। 10वी और 1वीं की परीक्षा का वक्त आ गया है। यह परीक्षा इंटरनेट और संबंधित मीडिया प्लेटफार्म पर आजोजित की जाएगी। परीक्षा में पीपर लीक, परीक्षा के नंबर में वृद्धि और प्रवेश परीक्षा पत्र में सुधार कराने के नाम पर साइबर ठगों ने जाल बिछाना शुरू कर दिया है। इस खतरे को देखते हुए भोपाल पुलिस ने इसके खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। साथ ही छात्रों औऱ अभिभावकों के लिए साइबर एडवाइजरी भी जारी की है। 

परीक्षा के ठीक पहले होते हैं सक्रिय

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, हर साल परीक्षा के ठीक पहले इस तरह की ठगी के मामले सामने आते हैं। ठग फर्जी टेलीग्राम चैनल बनाकर दावा करते हैं कि उसके पास 10वी और 12वीं के प्रश्न पत्र पहले से ही उपलब्ध हैं। चैनलों के नाम और प्रोफाइल इस तरह तैयार किये जाते हैं कि वह वास्तविक लगे। 

भरोसा पैदा कर बेचते हैं प्रश्नपत्र

छात्रों को भरोसा दिलाया जाता है कि यदि कोई व्यक्ति या चैनल प्रश्नपत्र बेचने का दावा करता है तो उसकी तुरंत शिकायत की जाए। साइबर सेल के एसआई क्राइम अंकित नायक ने बताया कि बीते दो वर्षों से भोपाल क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ऐसे दो बड़े मामले का खुलासा कर चुकी है। 

ठगी के दो उदाहरण

नेटवर्क से ठगी के जाल का पता चलता है। एक मामला छिंदवाड़ा जिले के दमुआ का है, जहां से दीपांशु कोरी को गिरफ्तार किया गया। उसने कॉलेज से ड्राप लिया था। उसने टेलीग्राम पर फर्जी चैनल बनाया, उससे एक लाख से अधिक लोग जुड़े। जांच में पता चला कि उसने सैकड़ों छात्रों से ठगी की औऱ 500 से 2000 रुपये लेकर पेपर उपलब्ध कराने का दावा किया। 

पुलिस ने किया गिरफ्तार

भिंड से पुलिस ने 19 वर्षीय आरोपित शिवम यादव को गिरफ्तार किया था। उसके टेली ग्राम चैनल से 20 हजार लोग जुड़े थे। वह बोर्ड परीक्षा का पेपर 1000 रुपये में बेचने का दावा करता था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101