महासमुंद में 28 लाख की साइबर ठगी का आरोपी चार साल बाद दिल्ली से गिरफ्तार
महासमुंद,(छत्तीसगढ़)। जिला पुलिस ने चार वर्ष से फरार चल रहे ठगी के आरोपी आकाश शर्मा को नई दिल्ली निवास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ थाना महासमुद में धारा 420, 419, 120बी, 34 भादवि, 66 डी आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में एक एक आरोपी अंकित तोमर को पूर्व गिरफ्तार किया गया था।
काले चावल के व्यापार के नाम पर 28 लाख 47 हजार की ठगी
आरोपी द्वारा काले चावल के व्यापार के नाम पर 28 लाख 47 हजार रुपये की बड़ी साइबर ठगी की घटना को अंजाम दिया गया था। इनके द्वारा महासमुंद की सेन एंड सेन ऑर्गेनिक फर्म को बनाया गया निशाना बनाया गया था। ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के जरिए संपर्क कर आरोपियों ने खुद को ट्रेडिंग कंपनी का कर्मचारी बताकर विश्वास जीता था और फर्जी खरीदार उपलब्ध कराने और अंतरराष्ट्रीय व्यापार दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये वसूले लिए थे।
व्हाट्सएप के माध्यम से भेजे गए सभी ट्रेडिंग एवं प्रमाणन दस्तावेज
आरोपी द्वारा ईजीसी, एनओसी, ग्लोबल ट्रेड सर्टिफिकेट सहित कई प्रमाण-पत्र बनवाने के नाम पर अलग-अलग खातों में रकम जमा कराई गई थी। आरोपियों द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से भेजे गए सभी ट्रेडिंग एवं प्रमाणन दस्तावेज जांच में फर्जी पाए गए थे, आरोपी द्वारा प्रार्थिया की फर्म से कुल 28 लाख 47 हजार 600 रुपये विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर कराकर आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया था।
धारा 420, 419, 120-बी भादवि एवं 66-डी आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज
इस मामले में धारा 420, 419, 120-बी भादवि एवं 66-डी आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विस्तृत विवेचना की गई। गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में अपने बैंक खाते का उपयोग ठगी की रकम प्राप्त करने एवं अन्य आरोपियों को ट्रांसफर करने की बात स्वीकार की है। मामले में मुख्य आरोपी विवेक तोमर की पता तलाश जारी है।
यह भी पढ़ेंः बैतूल में छात्रावास अधीक्षक पर प्रताड़ना के आरोप, 18 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे छात्र