आरएसएस के विजयादशमी उत्सव में दैनिक जागरण के प्रधा
दैनिक जागरण के प्रधान संपादक संजय गुप्ता आरएसएस के विजयादशमी कार्यक्रम में होंगे मुख्य अतिथि
नागपुर (महराष्ट्र)। हिंदी समाचार पत्र दैनिक जागरण के प्रधान संपादक संजय गुप्ता 20 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वार्षिक विजयादशमी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। आरएसएस ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी दी।
विजयादशमी उत्सव का आयोजन 20 अक्टूबर को होगा
पोस्ट के अनुसार, आरएसएस की ओर से विजयादशमी उत्सव का आयोजन 20 अक्टूबर को किया जाएगा, जिसमें संजय गुप्ता मुख्य अतिथि होंगे। इसमें कहा गया कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कार्यक्रम के मुख्य वक्ता होंगे। आरएसएस प्रमुख हर साल दशहरे के अवसर पर नागपुर के रेशिमबाग मैदान में संघ के ‘स्वयंसेवकों’ को संबोधित करते हैं।
(इनपुट: भाषा)
यह भी पढ़ेंः 2022 से 2026 के बीच 111 सांसदों और विधायकों ने बदली पार्टियां, नगालैंड और पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा मामले