Madhya Pradesh : कटनी। अमानवीयता की हद हो गई। जिले

दलित युवक को लात - घूंसों से पीटा, मुंह पर किया पेशाब, मामला हुआ दर्ज

दलित युवक को लात - घूंसों से पीटा, मुंह पर किया पेशाब

Madhya Pradesh : कटनी। अमानवीयता की हद हो गई। जिले के स्लीमनाबाद थना थेत्र में एक दलित युवक पर सरपंच और उसके बेटे ने लात और घूंसो से पिटाई की और जब मन नहीं भरा तो मुंह पर पेशाब भी किया। इस आरोप के बाद पुलिस भी सक्रिय  हुई और चार आरोपियों के खिलाफ मारपीट व एससी-एसटी कानून के तहत केस भी दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।  

सूचना के अनुसार, पीड़ित ने कटनी पुलिस अधीक्षक को इस संबंध में आवेदन दिया है। कहा, 13 अक्टूबर को वह अपने खेत में था, पास में रमगढ़ा पहाड़ी पर सरकारी जमीन है। वहां पर अवैध खनन किया जा रहा था, जिसका उसने विरोध किया। इसपर गांव का राम बिहारी हल्दार ने जान से माने की धमकी दी और जाति सूचक गाली भी दी। उसी दिन शाम में वह अपने मां के घर जा रहा था । मुक्तिधाम के पास गांव का सरपंच रमानुज पांडे, उसका बेटा पवन पांडे और सरपंच का भतीजा सतीश पांडे और कुछ अन्य लोग खड़े थे। इन लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया और सभी ने मिलकर लात घूंसों और डंडों से पिटाई करने लगे।

उसने आवेदन में कहा कि जब उसकी मां बीच-बचाव करने पहुंची तो उसके साथ भी गाली गलौज की गई और साथ में धक्का मुक्की की गई। पिटाइ के दौरान सरपंच और उसके बेटे ने जमीन पर गिरे युवक के मुंह पर पेशाब भी किया और जान से मारने की धमकी दी। इधर, सरपंच ने आरोप कहा कि बदनाम करने के लिए निराधार आरोप लगा रहे हैं। उसने मारपीट और पेशाब करने की धटना से साफ इनकार किया। साथ ही कहा कि अवैध खनन नहीं बल्कि सरपंच भवन की पुराई का काम चल रहा था। इधर, एएसपी ने घटना पर कहा कि शिकायत मिली है। एससी-एसटी कानून के तहत मामला दर्ज  किया गया है। मामले की तहकीकात की जा रही है। 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/mukesh-sahni-spoke-amid-the-rift-in-the-grand-alliance/94410