बहराइच के बशीरगंज में सास से कहासुनी के बाद 22 वर्

सास से विवाद के बाद बहू ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

Daughter In Law Consumes Poison (File Photo)

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद के नगर कोतवाली के बशीरगंज मोहल्ले में सास और बहू के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। परिजनों ने दोनों को समझाकर शांत किया। इसी दौरान नाराज होकर बहू ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

साफ नहीं हो पाई है मौत की वजह

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि नगर कोतवाली के बशीरगंज निवासी रुबीना (22) पत्नी रहीम की उसकी सास से मामूली बात पर कहासुनी हुई, जिसके बाद उसने जहर खा लिया। हालांकि वजह साफ नहीं हो पाई है, लेकिन बताया जा रहा है कि घरेलू कलह से तंग आकर रूबीना ने यह कदम उठाया

दोनों पक्षों में से नहीं दी गई कोई तहरीर

गंभीर हालत में युवती को मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। नगर कोतवाल बृजेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। 

ये भी पढ़ें- मानसिक रूप से परेशान युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार