देवास के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:

टोंक कलां पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, तीन की मौत व 12 गंभीर रूप से घायल

Deadly Blast at Firecracker Factory in Tonk Kalan, Several Feared Dead

देवास (मध्य प्रदेश)। जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका हो गया। चश्मदीदों के अनुसार धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के मकान हिल गए और विस्फोट के प्रभाव से लोग हवा में उछल गए।

दुर्घटना में तीन लोगों की मौत, 12 घायल

जानकारी के मुताबिक इस हादसे 3 लोगों की मौत हुई है जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिला प्रशासन ने आधिकारिक रूप से मृतकों और घायलों की पुष्टि की है।

प्रशासन चला रहा है राहत एवं बचाव कार्य

घटना के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुँच गए हैं। धमाके में घायल हुए सभी लोगों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। मौके पर राहत कार्य जारी है और मलबे में दबे अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। प्रशासन द्वारा स्थिति का जायजा लिया जा रहा है।

पीड़ितों के लिए हुआ मुआवजे का ऐलान

सरकार ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए के अनुदान की घोषणा की हैं। मृतक उत्तर प्रदेश और बिहार के हैं । मुख्यमंत्री ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/iran-slams-kuwait-over-boat-incident-demands-release-of-detainees/204617

ईरान के विदेश मंत्री का कुवैत पर गंभीर आरोप, ईरानी नागरिकों की रिहाई की मांग