मध्य प्रदेश के रन्नौद नगर परिषद में बड़ी दस्तावेजी

मृतक पिता की जगह बेटे के नाम जारी हुआ मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड हुआ सस्पेंड

Wrong Death certificate issued

शिवपुरी: मध्य प्रदेश के रन्नौद नगर परिषद में मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में बड़ी लापरवाही सामने आई है। सेसई निवासी गिटला आदिवासी के नाम से साल 2023 में कथित तौर पर मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया, जबकि मृत्यु उनके पिता जगनी आदिवासी की हुई थी। 

गिटला आदिवासी के दस्तावेजों पर पड़ा गलती का असर

मामला सामने आने के बाद रिकॉर्ड में सुधार किया गया और मृतक पिता जगनी आदिवासी के नाम से मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया गया। हालांकि, इस गलती का असर गिटला आदिवासी के दस्तावेजों पर भी पड़ा। गिटला के मुताबिक, उनका आधार कार्ड सस्पेंड हो गया, जिसके बाद मामले को लेकर हड़कंप मच गया।

प्रभारी को जारी किया गया नोटिस

बताया गया है कि मृत्यु प्रमाण पत्र में हुई इस गंभीर गलती के बाद नगर परिषद रन्नौद ने मामले को संज्ञान में लिया। नगर परिषद द्वारा तत्कालीन सीएमओ और जन्म-मृत्यु शाखा के प्रभारी को नोटिस जारी किया गया है। वहीं, इस मामले की जानकारी और कार्रवाई से संबंधित प्रतिवेदन कलेक्टर को भेजा गया है। अब प्रशासनिक स्तर पर मामले की जांच और दस्तावेजों में हुई गलती के लिए जिम्मेदारी तय किए जाने की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें- रील बनाने के चक्कर में नदी में गिरा युवक, दोस्तों ने बचाई जान