MP News : उज्जैन। मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के चेयरमै

मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सनवर पटेल और वक्फ बोर्ड के डायरेक्टर फैजान खान को जान से मारने की धमकी

मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सनवर पटेल और वक्फ बोर्ड के डायरेक्टर फैजान खान को जान से मारने की धमकी

MP News : उज्जैन। मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सरवर पटेल औऱ वक्फ बोर्ड के डायरेक्टर फैजान खान को जान से मारने की धमकी दी गई है। इस मामले में उज्जैन की महाकाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। याद रहे कि पिछले माह उज्जैन में आरएसएस ने पथ संचलन किया था। इसका मंच से सनवर पटेल और फैजान खान ने स्वागत किया था। इसी से नाराज होकर दो लोगों ने सोशल मीडिया पर उनका सिर कलम करने की धमकी दी।

इसमें लिखा गया कि तू है तुम्हारी जिंदगी में मुनाफिक हो। इंशाअल्लाह कल मुस्लिम मेजोरिटी में आएगी और सबसे पहले तुम्हारी गर्दन उड़ाई जाएगी। धमकी मिलने के पिछले माह 11 अक्टूबर को फैजल खान ने महाकाल थाने में आवेदन देकर धमकी देने वाले ताज अंसारी और मो. फैजल खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। महाकाल पुलिस ने आवेदन के बाद एक माह तक जांच की और 9 नवंबर को दोनों के खिलाफ धारा 296, 351 (3, 4) बीएनएस की धारा में मामला दर्ज किया है।  

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/lightweight-sea-mine-detectors-ready/97752

Delhi : रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने समुद्र के अंदर चलने वाले खास किस्म के उपकरण तैयार किए हैं। इन मशीनों में खास तरह के 'सोनार' और कैमरे लगे हैं, जो पानी के नीचे मौजूद बारूदी सुरंग जैसी संदिग्ध चीजों का रियल-टाइम में पता लगाने और पहचान करने में मदद करते हैं।  रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि इन नए उपकरणों को 'मैन-पोर्टेबल ऑटोनॉमस अंडरवॉटर व्हीकल्स' (एमपी-एयूवी) कहा जाता है। इन्हें डीआरडीओ की विशाखापट्टनम स्थित नौसेना विज्ञान एवं तकनीकी प्रयोगशाला ने विकसित किया है।