दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF की बड़ी कार्रवाई, 2 यात्रियों से ₹68.53 लाख की बेहिसाब नकदी बरामद
नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) के जवानों ने दो यात्रियों से कथित तौर पर ₹68.53 लाख की बेहिसाब नकदी बरामद की है। यह बरामदगी दिल्ली स्थित ASG के रैंडम X-BIS पर तैनात CISF जवानों ने व्यक्ति के व्यवहार को देखकर और बाद में CCTV फुटेज की जांच के बाद पकड़ा।
व्यवहार से हुआ शक, CCTV से खुला राज
अधिकारियों ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में बताया कि दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर CISF जवानों ने गुवाहाटी और अगरतला जाने वाले दो यात्रियों के पास से ₹68.53 लाख की बेहिसाब नकदी बरामद की। पोस्ट में आगे बताया गया कि रैंडम X-BIS यूनिट पर यात्रियों के व्यवहार को देखकर शुरुआती शक हुआ। इसके बाद अधिकारियों ने CCTV फुटेज के जरिए उनके साथ यात्रा कर रहे दूसरे यात्री की पहचान की और उस पर नजर रखी।
सामान की जांच में मिला ₹68.53 लाख कैश
बाद में सामान की बारीकी से जांच करने पर ₹68.53 लाख की नकदी मिली। इन लोगों को जब्त की गई नकदी, सामान और यात्रा से जुड़े कागजात के साथ आगे की जांच के लिए इनकम टैक्स अधिकारियों को सौंप दिया गया है। यह घटना देश के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट पर CISF की सतर्कता और निगरानी की क्षमता को दर्शाती है। (भाषांतर: Ravi Pandey । इनपुट: ANI)
यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस ज्यादती की जांच के लिए समिति गठित की