दिल्ली सरकार 27 लाख श्रमिकों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य की करेगी सुरक्षा
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने राजधानी में रह रहे श्रमिकों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य की सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। 23 जून को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में दिल्ली में रह रहे भवन एवं निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य के लिए 'दिल्ली भवन एवं निर्माण श्रमिक स्वास्थ्य योजना' को मंजूरी दी गई।
लगभग 27 लाख श्रमिकों को मिलेगा लाभ
इस योजना से लगभग 27 लाख श्रमिकों और उनके परिवारों को लाभ मिलेगा।श्रमिकों और उनके परिवारों विभिन्न प्रकार की चिकित्सा सेवाएं निःशुल्क प्रदान की जाएंगी। इस योजना के अंतर्गत श्रमिकों को बिना किसी खर्चे के स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। मुख्यमंत्री गुप्ता ने कहा,"दिल्ली सरकार समाज के हर वर्ग, विशेष रूप से गरीबों, श्रमिकों और वंचित परिवारों के कल्याण के लिए पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।"
श्रमिकों को ₹2 लाख एवं श्रमिक परिवार को ₹10 लाख का बीमा
इस योजना में पंजीकृत प्रत्येक श्रमिक सूचीबद्ध अस्पतालों में ₹2 लाख तक के उपचार करा सकता है। वहीं श्रमिक परिवार के लिए यह सीमा ₹10 लाख की होगी। श्रमिकों के उपचार का सारा खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी। दिल्ली सरकार श्रमिकों के लिए इस बीमा योजना को सरल और स्पष्ट बनाए रखेगी।
प्रदान की जाएगी 24x7 टोल-फ्री हेल्पलाइन से सहायता
यह योजना पंजीकृत श्रमिकों और उनके परिवार के लिए वार्षिक स्वास्थ्य जांच भी प्रदान करेगी। इसके अलावा, लाभार्थियों को मुफ्त ओपीडी और आईपीडी सेवाएं उपलब्ध कराई जाऐंगी। इस योजना के तहत लाभार्थियों के डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड बनाए जाएंगे एवं श्रमिकों को 24x7 टोल-फ्री हेल्पलाइन से सहायता प्रदान की जाएगी। (एएनआई)
यह भी पढ़ेंः मंदसौर में एमडी ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़! खेत में बन रहा था करोड़ों का नशा