दिल्ली के केंद्रीय जिला पुलिस ने एक बड़ी सफलता हास

दिल्ली में युवक की हत्या मामले एक आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग हिरासत में

Delhi Murder Case Solved: One Arrested, Minor Detained

नई दिल्ली। दिल्ली के केंद्रीय जिला पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए हत्या के मामले में फरार एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। इन दोनों पर आनंद पर्वत में एक 21 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या करने का आरोप है।

रामजस पार्क के पास चाकू मारकर युवक की हत्या

जानकारी के मुताबिक यह घटना 15 मई की रात बलजीत नगर की पंजाबी बस्ती में रामजस पार्क के पास घटी थी। दरअसल तीन लड़के उस इलाके से गुज़र रहे थे तभी करीब 15 युवकों के एक झुंड ने उन पर हमला कर दिया। पीड़ितों में से एक को घसीटकर पार्क के जंगली इलाके में ले गए और चाकू मार दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को पीड़ित पार्क की बाउंड्री वॉल के पास बेहोशी की हालत में मिला। युवक के सीने और सिर पर गंभीर चोटें थीं। उसे मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया।

पुराने झगड़े से जुड़ा निकला हत्या का कारण

मृतक की पहचान उसके मोबाइल फोन में मिले एक सिम कार्ड के ज़रिए हुई। आनंद पर्वत थाना पुलिस ने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। ACP सुनील कुमार की निगरानी और स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) सुभाष चंद्र के नेतृत्व में गठित एक विशेष टीम ने तुरंत जांच शुरू की। हमलावरों के चुंगुल से भाग निकलने में कामयाब रहे मृतक के दोस्त ने पुलिस को बताया कि यह हमला दो दिन पहले हुए एक झगड़े के कारण हुआ था।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार, चाकू बरामद

आरोप है कि पीड़ित और उसके दोस्तों ने "कांची" नाम के एक व्यक्ति पर हमला किया था। इसी हमले का बदला लेने के लिए इनपर यह यह हमला किया गया था। खुफिया जानकारी और गुप्त सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने बलजीत नगर से विराट उर्फ ​​गट्टू (22) को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर घटनास्थ के पास जंगल से हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार— एक चाकू बरामद कर लिया गया है।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

इस मामले में एक 15 साल के नाबालिग लड़के को भी हिरासत में लिया गया। नाबालिग आरोपी को 'कानून से संघर्षरत बच्चे' (CCL) के तौर पर वर्गीकरण किया गया है। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपराध में अपनी भूमिका स्वीकार कर ली। पुलिस ने अपराध के समय आरोपियों द्वारा पहने गए कपड़े ज़ब्त कर लिए हैं। वारदात में संलिप्त अन्य आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। इस त्वरित कार्रवाई की काफी सराहना की जा रही है, क्योंकि शुरूआत में यह एक 'ब्लाइंड मर्डर' (अंधा कत्ल) का मामला लग रहा था। (ANI)

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/uae-denies-irans-direct-involvement-allegations/205367

UAE ने हमले में सीधी भागीदारी के ईरान के आरोपों को किया खारीज