दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया स्थित दाल मिल मे

दिल्ली के नरेला में दाल मिल में भीषण आग, दमकल की 10 गाड़ियों ने पाया काबू; कूलिंग ऑपरेशन जारी

Visual from the spot

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब स्थित एक दाल मिल फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस (DFS) की टीमों ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

सुबह 11:10 बजे मिली थी आग की सूचना

मामले की जानकारी देते हुए दिल्ली फायर सर्विस के असिस्टेंट डिविजनल ऑफिसर (ADO) पारस कुमार ने बताया कि विभाग को रविवार सुबह करीब 11:10 बजे नरेला की एक फैक्ट्री में आग लगने की इमरजेंसी कॉल मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग तुरंत हरकत में आया।

शुरुआत में भेजी गईं 5 गाड़ियां, फिर बढ़ाया गया दायरा

ADO पारस कुमार के मुताबिक, "आग की गंभीरता को देखते हुए शुरुआत में चार से पांच दमकल गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया था। लेकिन हालात को देखते हुए तुरंत रिस्पॉन्स को बढ़ाया गया और मौके पर कुल नौ से दस दमकल गाड़ियों की तैनाती की गई।"

आग पर पाया गया काबू, कूलिंग ऑपरेशन जारी

दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया है। अधिकारी ने पुष्टि की कि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और फिलहाल मौके पर कूलिंग (ठंडा करने की) प्रक्रिया चलाई जा रही है ताकि आग दोबारा न भड़क सके। ​(भाषांतर: Ravi Pandey । इनपुट: ANI)

यह भी पढ़ें: दिल्ली में दशहरे पर रावण के साथ जलेगा 30 फुट ऊंचा तिलचट्टे का पुतला, जानें वजह