जांच के दौरान, पुलिस ने कथित तौर पर दुर्घटना में श

दिल्लीः सड़क दुर्घटना में एक की मौत, आरोपी चालक गिरफ्तार

नई दिल्ली । पुलिस ने शनिवार को बताया कि दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में हुए एक सड़क हादसे में गुरुग्राम के एक इवेंट मैनेजमेंट प्रोफेशनल की मौत हो गई। इस मामले में 30 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, 25 जून को वसंत कुंज साउथ पुलिस ने बताया कि एक कार की मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई, जिसमें मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान 34 वर्षीय सार्थक मट्टू के रूप में हुई, जो हरियाणा के गुरुग्राम निवासी थे। उसे इंडियन स्पाइनल इंजरीज़ सेंटर ले जाया गया, लेकिन वहां चिकत्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

टक्कर मारने वाला वाहन जब्त

जांच के दौरान, पुलिस ने कथित तौर पर दुर्घटना में शामिल वाहन, एक महिंद्रा थार का पता लगाया, जो बेंगलुरु स्थित एक निजी कंपनी के नाम पर पंजीकृत थी। एसयूवी को बिहार निवासी सागर साहा (29) को लीज पर दिया गया था वह कंपनी में कार्यरत है  और बेंगलुरु में है। पूछताछ के दौरान, साहा ने बताया कि दुर्घटना के समय उसका मित्र अपूर्व सिंह (30), जो उत्तर प्रदेश के महिंद्रा थार को जब्त कर लिया गया है। आरोपी चालक अपूर्व सिंह को गिरफ्तार कर सफदरजंग अस्पताल में चिकित्सा जांच कराई गई है। (एएनआई)

इसे भी पढ़ेंः  लाल किला विस्फोट मामले में तीन और आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र