तुर्कमान गेट के पास फैज़-ए-इलाही मस्जिद के नजदीक ह

दिल्ली पुलिस ने तुर्कमान गेट पथराव मामले में 5 लोगों को किया गिरफ्तार

Delhi Police Arrest 5 After Stone Pelting During Turkman Gate Demolition

नई दिल्ली। तुर्कमान गेट के पास फैज़-ए-इलाही मस्जिद के नजदीक हुई पथराव की घटना के मामले में दिल्ली पुलिस ने बुधवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना उस समय हुई, जब एमसीडी वहां अतिक्रमण हटाने के उद्देश्य से तोड़फोड़ की कार्रवाई कर रही थी।

दिल्ली पुलिस के आधिकारिक बयान के अनुसार, दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर 7 जनवरी की सुबह तुर्कमान गेट, रामलीला मैदान के पास स्थित फैज़-ए-इलाही मस्जिद के आसपास अतिक्रमित इलाके में नगर निगम दिल्ली (एमसीडी) ने तोड़फोड़ अभियान चलाया था। लेकिन, जैसे ही तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू हुई, करीब 25 से 30 लोगों ने अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए जेसीबी मशीनों के साथ पहुंचे पुलिस और एमसीडी अधिकारियों पर पथराव शुरू कर दिया।

इस घटना में पांच पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आईं। सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) निधिन वालसन के अनुसार, घायल पुलिसकर्मियों का नजदीकी अस्पताल में इलाज कराया गया।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/fir-registered-after-stone-pelting-incident-at-turkman-gate-around-10-detained/103952

तुर्कमान गेट पर पथराव की घटना के बाद एफआईआर दर्ज, हिरासत में लिए गए 10 लोग