दिल्ली के त्रिनगर में आंख की जांच के बहाने महिला क

आंख की जांच के बहाने घर बुलाया, नशीला पदार्थ देकर किया यौन उत्पीड़न; त्रिनगर से आरोपी गिरफ्तार

Representative image (File photo)

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने उत्तर-पश्चिम दिल्ली में रहने वाले एक 32 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उसने आंख की जांच के बहाने एक 43 वर्षीय महिला को अपने घर बुलाया, उसे नशीला पदार्थ दिया और फिर उसका यौन उत्पीड़न किया। आरोपी की पहचान दिल्ली के त्रिनगर निवासी विकास के रूप में हुई है। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

मामले की आगे की जांच जारी

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पीड़िता की शिकायत के बाद केशव पुरम पुलिस थाने की एक टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। महिला ने अपने बयान में आरोप लगाया कि आरोपी ने आंख की जांच कराने के बहाने उसे अपने घर बुलाया था। घर के अंदर ले जाने के बाद आरोपी ने कथित तौर पर उसे बेहोश कर दिया और फिर उसका यौन उत्पीड़न किया। पीड़िता की शिकायत के बाद, पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने पुष्टि की कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है। ​(भाषांतर: Ravi Pandey । इनपुट: ANI)

यह भी पढ़ें: ऑनलाइन कट्टरपंथ और मानव तस्करी पर एनआईए की बड़ी कार्रवाई, एक मामले में उम्रकैद दूसरे में चार्जशीट दाखिल