Delhi Red Fort Blast : दिल्ली ब्लास्ट का CCTV फुटे

Delhi Red Fort Blast : दिल्ली ब्लास्ट का नया CCTV फुटेज आया सामने, धीरे - धीरे चलती कार में धमाका

Delhi Red Fort Blast : दिल्ली ब्लास्ट का नया CCTV फुटेज आया सामने, धीरे - धीरे चलती कार में धमाका

Delhi Red Fort Blast : दिल्ली ब्लास्ट का CCTV फुटेज सामने आया है. वीडियो में लाल किले के पास एक 20 कार दिखाई दे रही है. कार धीरे - धीरे रेंग रही है. गाड़ियों के बीच आकर कार में विस्फोट होता है. इस वीडियो में भयावह मंजर देखा जा सकता है. इस पूरी घटना को सीसीटीवी कैमरे ने रिकॉर्ड किया है. यह 6 बजकर 50 मिनट का वीडियो है. जिस समय यह ब्लास्ट हुआ. वीडियो में भीड़ - भाड़ दिखाई दे रही है.

height=668

सोमवार को दिल्ली के लाल किला के पास बड़ा ब्लास्ट हुआ. इस ब्लास्ट में 12 लोगों की मौत हो गई. 25 लोग घायल हो गए. इस मामले की जांच सुरक्षा एजेंसियां कर रही हैं. अब तक 20 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. इस मामले को खंगाला जा रहा है. देश के विभिन्न हिस्सों में छापेमारी जारी है. 

height=668

ब्लास्ट इतना भयावह था कि लोगों के शव को पहचानना मुश्किल हो रहा था. मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के शवगृह में अब तक 8 मृतकों की पहचान हो पाई है. दिल्ली ब्लास्ट में मरने वालों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है. इतना बड़ा विस्फोट था कि कई लोगों के कान के पर्दे, फेफड़े और आंतें बाहर आ गईं. ब्लास्ट की आवाज दूर तक सुनी गई. जो गंभीर रूप से घायल थे. उनकी अस्पताल में मौत हो गई. लोग अफरातफरी मच गई. सीसीटीवी फुटेज में लोग भागते दिखाई दिए. 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/bihar-election-voting-for-the-second-phase-begins-long-queues-percent-voter/97266