दशहरा पर दिल्ली में VVIP मूवमेंट और भारी भीड़ के च

दशहरा पर दिल्ली में VVIP मूवमेंट को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, द्वारका एक्सप्रेसवे समेत कई रास्ते रहेंगे बंद

Delhi Traffic Police Advisory for Dussehra

नई दिल्ली। विजयादशमी (दशहरा) समारोह को लेकर राजधानी दिल्ली में सुरक्षा और यातायात के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार शाम द्वारका और आसपास के इलाकों में संभावित VVIP मूवमेंट और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे पर शाम 4:50 से पाबंदी

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी देते हुए बताया कि 20 अक्टूबर 2026 को द्वारका में आयोजित होने वाले दशहरा समारोह के मद्देनजर शाम 4:50 बजे से रात 8:00 बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन और पाबंदियां लागू रह सकती हैं।

यह प्रतिबंध मुख्य रूप से अर्बन एक्सटेंशन रोड-II (UER-II), द्वारका एक्सप्रेसवे और रोड नंबर 224 पर लागू रहेगा। पुलिस ने वाहन चालकों को असुविधा से बचने के लिए प्रभावित रास्तों के बजाय वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

पार्किंग और यात्रा के लिए ट्रैफिक पुलिस के निर्देश

एडवाइजरी में चालकों से अपील की गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और अतिरिक्त समय लेकर निकलें।

"वाहन चालक अपने वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही खड़ा करें और सड़क किनारे पार्किंग से बचें। सड़क पर पैदल यात्रियों की आवाजाही को देखते हुए अत्यंत सावधानी से वाहन चलाएं और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें।" — दिल्ली ट्रैफिक पुलिस एडवाइजरी

<blockquote lang="en" dir="ltr">In connection with Dussehra celebrations in Dwarka on 20.10.2026, traffic diversions and restrictions may be imposed from 4:50 PM to 8:00 PM due to anticipated VVIP movement and heavy pedestrian and vehicular traffic. Commuters are advised to avoid affected roads, use alternative routes, plan their journeys in advance and follow traffic police instructions. GENERAL INSTRUCTIONS •Motorists are requested to remain patient, follow traffic rules and cooperate with traffic personnel deployed in the area. Please follow diversion signs and traffic directions to avoid congestion. •For real-time updates and assistance, connect with Delhi Traffic Police through the following channels: FACEBOOK: https://t.co/XMFa7Ld8gD PLATFORM X: https://t.co/hro9F9Bmge INSTAGRAM: https://t.co/aL9StmHNJn WHATSAPP: 8750871493 HELPLINE NOS.: 1095 / 011-25844444 #DPTrafficAdvisory #DTPUpdates</p>&mdash; Delhi Traffic Police (@dtptraffic) <a href="https://x.com/dtptraffic/status/2112407476440326163?ref_src=twsrc%5Etfw">October 20, 2026</a></blockquote> <script async src="https://platform.x.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

10 दिनों से विशेष सुरक्षा व्यवस्था, CAPF भी तैनात

सेंट्रल रेंज के डीसीपी (ट्रैफिक) के. रमेश के अनुसार, त्योहारों के मौसम को ध्यान में रखते हुए पिछले 10 दिनों से शहर में विशेष ट्रैफिक इंतजाम किए गए हैं। हनुमान मंदिर और दिल्ली गेट जैसे अत्यधिक भीड़भाड़ वाले संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की पूरी तैनाती की गई है।

डीसीपी ट्रैफिक ने बताया, "जिले में 43 स्थानों पर रामलीला और 16 जगहों पर दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया है, जहाँ पिछले 9 दिनों से सुरक्षाकर्मी मुस्तैद हैं। दशहरा के लिए महिला पुलिसकर्मियों के साथ-साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की अतिरिक्त टुकड़ियों को भी मैदान में उतारा गया है।"

VVIP मूवमेंट और आम जनता की सुविधा पर जोर

जॉइंट सीपी सुमन गोयल ने कहा कि वेस्टर्न रेंज और द्वारका जिले में कई उच्च पदस्थ हस्तियों (VVIPs) के आगमन की संभावना है, जिसे देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया, "हमारा प्राथमिक उद्देश्य अपराध पर नियंत्रण रखना, VVIP आवाजाही को सुगम बनाना और यह सुनिश्चित करना है कि आम जनता को कोई परेशानी न हो तथा सभी त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न हों।" ​(भाषांतर: Ravi Pandey । इनपुट: ANI)

यह भी पढ़ें: दिल्ली में विरोध-प्रदर्शनों से 10 दिनों में ₹4,000 करोड़ का व्यापार खतरे में पड़ सकता है: CAIT