बांदा में हुई दो बच्चों की मौत पर जिलाधिकारी से CB

बांदा में दो बच्चों की मौत पर उठी CBI जांच की मांग, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

CBIजांच की मांग करते लोग

बांदा (उत्तर प्रदेश)। जिले के नंदवारा गांव से जुड़े इस मामले में अब CBI जांच कराने की आवाज उठी है। जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन के जरिए मामले की निष्पक्ष जांच कराकर सच्चाई सामने लाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। मामले को लेकर दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि दो मासूम बच्चों की मृत्यु की घटना बेहद दुखद और गंभीर है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए जरूरी है कि जांच पारदर्शी तरीके से हो और किसी भी निर्दोष व्यक्ति को गलत तरीके से न फंसाया जाए।

ज्ञापन में उठीं ये प्रमुख मांगें

ज्ञापन में थाना कोतवाली नरैनी में दर्ज एफआईआर संख्या 0271/2026 की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है। साथ ही प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से जांच कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है। इसके अलावा जांच से जुड़े सभी महत्वपूर्ण साक्ष्यों को सुरक्षित रखने, वास्तविक दोषियों के खिलाफ कानून के मुताबिक कठोर कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को मामले में हुई कार्रवाई की जानकारी देने की मांग भी की गई है।

‘न्याय मिले,किसी निर्दोष के साथ अन्याय न हो’

ज्ञापन में सबसे प्रमुख मांग यही है कि दोषी को सजा मिले और निर्दोष को न फंसाया जाए।बच्चों की मौत से जुड़े इस संवेदनशील मामले में निष्पक्ष जांच के जरिए सच्चाई सामने लाने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की अपील की गई है।अब देखना होगा कि CBI जांच की मांग पर प्रशासन की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं।

यह भी पढ़ें: रायबरेली में नाबालिग से दरिंदगी का आरोप, चार माह की गर्भवती मिली किशोरी